Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

संदीप नंगल अंबियां के परिवार से मिले परगट सिंह और सचिन पायलट

 

 

भारत इंफो,  शाहकोट

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान परगट सिंह और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने शाहकोट के गांव नंगल अंबियां पहुंचकर कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने उनकी पत्नी, बच्चों और भाई के साथ दुख साझा किया और परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस संदीप नंगल अंबियां के परिवार सहित गैंगस्टरवाद और अपराध का शिकार हुए अन्य परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी और पीड़ितों की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी रविंदर दलवी, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह और शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *