Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाब में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, 9 की मौत; कई गंभीर

हादसे के समय मौके पर करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर मौजूद थे, जो काम के दौरान पानी पीने के लिए रुके हुए थे

भारत इंफो, लहरागागा

पंजाब के लहरागागा-जाखल रोड पर अलीशेर गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे आराम कर रहे मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मौके पर करीब 23 महिला और पुरुष मजदूर मौजूद थे, जो काम के दौरान पानी पीने के लिए रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि कार पहले एक मोटरसाइकिल से टकराई और फिर मजदूरों के समूह में जा घुसी। मृतकों में 7 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *