Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

फिरोजपुर में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन शुरू

भारत इंफो : फिरोजपुर के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात लोगों ने ईमेल के जरिए कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि यह इस तरह की चौथी धमकी है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर जिला कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है, जो पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

11:30 बजे तक अदालतों का कामकाज बंद
जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान एडवोकेट लवजीतपाल सिंह टूरना ने बताया कि धमकी को देखते हुए सुबह 11:30 बजे तक अदालतों का कामकाज बंद रखा गया है। पुलिस की जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

धमकी भेजने वालों की तलाश शुरू
फिलहाल पुलिस और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर के हर हिस्से की जांच कर रहा है। वहीं, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात लोगों की पहचान के लिए भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ईमेल से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर धमकी के स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *