Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे बैठे 3 मजदूरों को मारी टक्कर

भारत इंफो : जालंधर के कपूरथला रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे मजदूरों से जा टकराई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

गटर से टकराने के बाद बेकाबू हुई कार
चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया। कार पहले सड़क किनारे बने गटर से टकराई और फिर सीधे मजदूरों की ओर बढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुल गए और वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक ने टायर फटने को बताया हादसे की वजह
कार चालक का कहना है कि सड़क पर टूटे हुए गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टकराने के कारण कार का टायर फट गया था। इसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हो गया। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नशे में ड्राइविंग के आरोप, पुलिस कर रही जांच
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *