loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

आज फिर पंजाब की महिलाओं के खातों में आएंगे 3,000 से 4,500 रुपए

भारत इंफो : पंजाब की महिलाओं के लिए 1 अगस्त का दिन खास रहने वाला है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार आज ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत लाखों महिलाओं के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता की राशि ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान पठानकोट से इस योजना की अगली किस्त जारी करेंगे। सरकार का दावा है कि इस भुगतान से बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

पात्र महिलाओं को मिलेंगे ₹3,000 और ₹4,500
योजना के तहत सामान्य वर्ग (General Category) की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 रुपये, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की पात्र महिलाओं को 4,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार के अनुसार, इस बार पहली बार लाभार्थियों को तीन महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर की जा रही है, जिससे उन्हें एकमुश्त आर्थिक सहायता मिल सके।

पहले भी लाखों महिलाओं को मिल चुका है लाभ
राज्य सरकार इससे पहले करीब 32 लाख महिलाओं के बैंक खातों में इस योजना की राशि ट्रांसफर कर चुकी है। अब 1 अगस्त को होने वाले भुगतान के साथ लाभार्थियों की संख्या में और बड़ा इजाफा होगा।

2027 चुनाव से पहले 72 लाख महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य
सरकार का कहना है कि पंजाब में इस योजना के करीब 98 लाख संभावित लाभार्थी हैं। 1 अगस्त को होने वाले भुगतान के बाद लगभग 72 लाख महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच जाएगा। सरकार इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *