Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

बहन को छेड़ने से रोका तो 20 वर्षीय भाई की हत्या! फिरोजपुर में तेजधार हथियारों से हमला

बहन को परेशान करने वाले युवकों से हुआ था विवाद, परिवार ने बदले की भावना से हत्या करने का लगाया आरोप

 

भारत इंफो, फिरोजपुर

पंजाब के फिरोजपुर में बहन को कथित तौर पर परेशान करने वाले युवकों को रोकना 20 वर्षीय अनमोल को भारी पड़ गया। परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश में युवकों ने उसका अपहरण कर तेजधार हथियारों से हमला किया और उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार को उपचार के दौरान अनमोल की मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक अनमोल राजमिस्त्री का काम करता था और परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी बहन सरकारी कन्या स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। परिवार का आरोप है कि कुछ युवक लंबे समय से उसे परेशान कर रहे थे। अनमोल ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपियों के साथ उसका विवाद और मारपीट हुई। परिजनों को संदेह है कि इसी का बदला लेने के लिए उस पर जानलेवा हमला किया गया।

गंभीर रूप से घायल अनमोल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिटी फिरोजपुर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में काकी, दीपू, चरणपाल उर्फ मिंटी, अमन पुत्र दौलत राम, साहिल उर्फ बिल्ला और गोगी समेत दो अज्ञात युवकों के नाम दर्ज किए गए हैं। मामले में परिवार के आरोपों और दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *