loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

कुल्ले वाली सरकार विवाद ने पकड़ा तूल, रितु नूरां पर FIR की मांग तेज

भारत इंफो : पंजाब के फगवाड़ा में रितु नूरां और मंगी खान का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हालांकि दोनों ने कुछ संतों के सामने माफी मांग ली है, लेकिन संगत का कहना है कि असल मुद्दा कुल्ले वाली सरकार से जुड़ा है। संगत का आरोप है कि रितु नूरां और मंगी खान ने कुल्ले वाली सरकार से माफी नहीं मांगी, बल्कि विवाद को और हवा दे रहे हैं। इसको लेकर आज फगवाड़ा में थाने के बाहर पुल के नीचे धरना दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई नहीं, तो सड़क पर उतरे लोग
संगत ने पुलिस को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने जीटी रोड को दोनों तरफ से बंद कर दिया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या है विवाद की असल वजह
एडवोकेट अमित शर्मा के मुताबिक 9 तारीख को एक कार्यक्रम में मंगी खान ने एक ऐसा गाना गाया, जो कुरान की शिक्षाओं के खिलाफ था। उन्हें समझाया गया, लेकिन 24 तारीख को फिर से उसी गाने को दोहराने पर मंगी खान को स्टेज से उतार दिया गया। वहीं, रितु नूरां ने लाइव वीडियो में कुल्ले वाली सरकार के खिलाफ अपशब्द कहे, जिस पर उनकी तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *