loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर में नशे में धुत्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, भाजपा नेत्री ने पीछा कर पकड़ा

भारत इंफो : जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास देर रात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाने और कई वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा। इस दौरान भाजपा नेत्री आरती राजपूत की कार भी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आरती राजपूत ने पुलिस कर्मी की कार का पीछा किया और उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास रोक लिया।

भाजपा नेत्री ने बनाया वीडियो, मेडिकल करवाने की मांग
आरती राजपूत ने आरोप लगाया कि कार चला रहा ट्रैफिक पुलिस कर्मी जतिंदर शराब के नशे में पूरी तरह धुत्त था। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी सड़क पर हंगामा कर रहा था। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह मौके से कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया और दोबारा रोक लिया।

आरती राजपूत ने मौके पर ही एडीसीपी ट्रैफिक को घटना की सूचना दी और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया। उन्होंने मांग की कि संबंधित पुलिस कर्मी का मेडिकल करवाया जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान भी किया जाए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
मामले पर एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने बताया कि देर रात वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी का नशे की हालत में वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *