loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

गर्मी की छुट्टियां खत्म होते ही स्कूलों को मिली धमकियां, CM ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी

भारत इंफो : चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय को बम से उड़ाने की एक धमकी मिली है। यह धमकी भरा संदेश ई-मेल के जरिए भेजा गया है, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर आ गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की छुट्टियों के बाद दोबारा खुले थे और पहले ही दिन इस घटना से हड़कंप मच गया।

इन प्रमुख स्कूलों को बनाया गया निशाना
धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल से शुरू हुआ। इसके बाद एक-एक कर शहर के कई अन्य नामचीन शिक्षण संस्थानों को भी ऐसे ही मेल मिले। इनमें सेक्टर-37बी और 37डी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 का विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 का सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 का दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) तथा सेक्टर-9 का कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं।

धमकी का समय और रेडिफमेल का इस्तेमाल
मेल भेजने वाले ने बम धमाकों और आईईडी (IED) ड्रोन का जिक्र किया है। इस धमकी में बाकायदा समय भी निर्धारित किया गया है, जिसके तहत चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे धमाके करने का दावा किया गया है। जांच एजेंसियों के लिए एक दिलचस्प और गौर करने वाली बात यह है कि इस बार यह धमकी भरा ई-मेल पारंपरिक ‘जीमेल’ (Gmail) के बजाय ‘रेडिफमेल’ (Rediffmail) आईडी से भेजा गया है।

केंद्रीय मंत्रियों और रेलवे ट्रैक का भी जिक्र
इस धमकी भरे ई-मेल का दायरा सिर्फ स्कूलों और सीएम दफ्तर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा, मेल में दावा किया गया है कि देश के रेलवे ट्रैक भी उनके निशाने पर हैं। धमकी देने वाले ने आम लोगों से रेल यात्रा न करने की अपील की है और साथ ही अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे आने वाले 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को अपने बच्चों को परेड में शामिल होने के लिए न भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *