loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

भारत इंफो : लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। मृतकों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि जिस बिल्डिंग में यह हादसा हुआ, उसे वर्ष 2016 में अवैध घोषित करते हुए गिराने का आदेश जारी किया गया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

बिल्डिंग मालिक को नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह बिल्डिंग रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की बताई जा रही है।

मालिक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी रही।

LDA के 4 अधिकारी सस्पेंड
राज्य सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए LDA के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा बिल्डिंग को अनुमति देने की प्रक्रिया से जुड़े 16 अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

फायर सेफ्टी की कमी बनी मौत की वजह
जांच में सामने आया है कि इमारत में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आपातकालीन निकास का कोई अलग रास्ता मौजूद नहीं था। हादसे के समय छत का दरवाजा भी बंद था, जिससे अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके। दम घुटने के कारण कई लोगों की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *