loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

ईद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, पंजाब सरकार का नया आदेश जारी

भारत इंफो : पंजाब सरकार ने Eid al-Adha की सरकारी छुट्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले बकरीद का अवकाश 27 मई (बुधवार) को घोषित किया गया था, लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए 28 मई (गुरुवार) को गजटेड छुट्टी घोषित कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद लोगों के बीच चल रहा भ्रम पूरी तरह खत्म हो गया है।

चांद दिखने के आधार पर बदली तारीख
जानकारी के मुताबिक चांद दिखाई देने की संभावित तारीख और धार्मिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए ईद-उल-अजहा की तारीख में संशोधन किया गया है। इसी के चलते केंद्र सरकार ने भी 28 मई को अवकाश घोषित किया है। केंद्र के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर छुट्टी की तारीख बदल दी।

28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल
नए आदेश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। पहले जारी 27 मई की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकरीद का अवकाश अब संशोधित आदेश के मुताबिक ही लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *