loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल और CNG के दामों ने बढ़ाई आम लोगों की चिंता

भारत इंफो : देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं डीजल की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह 92.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

CNG के दामों में भी लगातार तीसरी बढ़ोतरी
दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में भी 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में CNG 81.09 रुपए प्रति किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों के दौरान यह तीसरी बार है जब CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई को 2 रुपए और 18 मई को 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

9 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बीते 9 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 19 मई को दोनों ईंधनों के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं 15 मई को भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे। लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा असर
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर देखने को मिल सकता है। टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही सब्जियां, राशन और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते फ्यूल रेट के कारण माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है, जिसका असर बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *