loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, NEET छात्रों को सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

भारत इंफो : पंजाब सरकार ने NEET परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी दी।

CM भगवंत मान ने कहा कि कई गरीब परिवारों के बच्चे NEET जैसी बड़ी परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन उनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए के पैसे भी नहीं होते। उन्होंने बताया कि जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों से बातचीत की तो बच्चों ने यात्रा को लेकर मदद की मांग की थी।

20 से 22 जून तक फ्री रहेगा सफर
मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जून को NEET परीक्षा आयोजित होनी है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी सरकारी बसों में NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों का किराया पूरी तरह माफ रहेगा। छात्रों को बस में सफर करने के दौरान केवल अपना NEET एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद उनसे किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा।

गरीब छात्रों को मिलेगी राहत
सरकार का कहना है कि इस फैसले से खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को राहत मिलेगी। कई छात्र दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने आते हैं, ऐसे में मुफ्त यात्रा सुविधा उनके लिए काफी मददगार साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *