loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

ED केस में गुरुग्राम कोर्ट पहुंचे पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा, परिवार से मिलकर हुए भावुक

भारत इंफो : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान अरोड़ा काफी कमजोर दिखाई दिए और उनकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई नजर आई। कोर्ट परिसर में परिवार से मुलाकात के दौरान वह भावुक हो गए और परिजनों को गले लगाकर दिलासा देते दिखे।

9 मई को हुई थी गिरफ्तारी
ईडी ने संजीव अरोड़ा को 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें 7 दिन की रिमांड पर लिया गया और बाद में 2 दिन की अतिरिक्त रिमांड मिली। अब कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 1 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अफसरों तक पहुंची जांच की आंच
वहीं इस मामले में अब जांच का दायरा अफसरों तक भी पहुंच गया है। ईडी ने IAS अधिकारी बसंत गर्ग समेत तीन अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं गमाडा के चीफ संदीप कुमार जरूरी दस्तावेजों के साथ जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में पेश हो चुके हैं।

जांच एजेंसी ने संजीव अरोड़ा के दो बिजनेस पार्टनरों को भी दिल्ली तलब किया है। ईडी मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *