Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

लुधियाना में कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड, कई दस्तावेज कब्जे में लिए

भारत इंफो : लुधियाना में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ईडी की टीम ने फिरोजपुर रोड स्थित ग्रीन सिटी इलाके में एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस विभाग की ओर से की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार रेड किसी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई है।

कारोबारी जतिंदर सचदेवा से पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक कारोबारी जतिंदर सचदेवा के घर और अन्य परिसरों पर सुबह-सुबह अधिकारियों की टीमें पहुंचीं। इसके बाद टीम ने दस्तावेजों और कारोबारी लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम कारोबारी से वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों को लेकर पूछताछ कर रही है।

कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
जानकारी के अनुसार ईडी ने शहर में कारोबारी के अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अपने कब्जे में लिए हैं। सुबह अचानक बड़ी संख्या में ईडी की गाड़ियों के पहुंचने से ग्रीन सिटी इलाके में लोगों के बीच हलचल मच गई और आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *