loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के समर्थन में JDCA, फिर भी जालंधर में नहीं होगी हड़ताल

भारत इंफो : देशभर में 20 मई को प्रस्तावित फार्मेसी बंद के बीच जालंधर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन (JDCA) ने बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि जालंधर जिले में सभी होलसेल और रिटेल मेडिकल स्टोर सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

मरीजों की सुविधा को बताया प्राथमिकता
JDCA ने कहा कि फार्मेसी बंद करने से मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवाएं बेहद संवेदनशील क्षेत्र हैं और मेडिकल सेवाओं का बाधित होना आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जालंधर के केमिस्टों ने दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया है।

PCA के फैसले का किया समर्थन
एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन (PCA) के फैसलों और उद्योग से जुड़े मुद्दों का समर्थन करती है। JDCA का मानना है कि बातचीत और संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए, न कि सेवाएं बंद करके।

नीति निर्माताओं से समाधान की अपील
JDCA ने देश के नीति निर्माताओं से अपील की है कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए फार्मेसी क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। एसोसिएशन ने अपने सदस्यों से एकजुट रहने और 20 मई को अपनी दुकानें खुली रखने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *