Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पंजाब के 2 शहरों में ब्लास्ट, जालंधर-अमृतसर धमाकों से दहला

भारत इंफो : जालंधर में मंगलवार रात BSF हेडक्वार्टर के सामने जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हमले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो धमाके की तीव्रता को दर्शाता है।

अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड अटैक
इसी बीच अमृतसर स्थित एक आर्मी कैंप पर ग्रेनेड फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन (KLA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां दोनों हमलों के बीच संभावित कनेक्शन तलाश रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *