loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

30 बाद व्यक्ति की चमकी किस्मत, रातों-रात बना करोड़पति, जीते 6 करोड़

भारत इंफो : लुधियाना में तीसरे दिन 6 करोड़ रुपये की लॉटरी का विजेता सामने आ गया है। यह इनाम दिल्ली के एक 80 वर्षीय रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने जीता है, जिन्होंने महज 500 रुपये का टिकट खरीदकर यह बड़ी रकम हासिल की।

30 साल से खरीद रहे थे लॉटरी टिकट
बुजुर्ग पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार लॉटरी खरीद रहे थे। वह अक्सर अपनी साली के घर लुधियाना आते थे और इसी दौरान टिकट खरीदते थे। लंबे इंतजार के बाद पहली बार उनकी किस्मत ने साथ दिया और उन्हें इतना बड़ा इनाम मिला। ड्रॉ निकलने के बाद विजेता आज लुधियाना पहुंचे और इनाम क्लेम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनके परिवार के अनुसार, 10 से 15 दिनों के भीतर उन्हें यह राशि मिलने की उम्मीद है।

जरूरतमंदों की मदद में करेंगे इस्तेमाल
विजेता के बेटे ने बताया कि उनके पिता को पेंशन मिलती है, इसलिए इस इनाम की राशि का उपयोग जरूरतमंदों और अनाथ आश्रमों की सहायता के लिए किया जाएगा। परिवार ने इसे समाज सेवा का अवसर बताया है। परिवार ने बताया कि उन्हें लॉटरी जीतने की जानकारी ऐप के जरिए मिली थी। हालांकि शुरुआत में लॉटरी विक्रेता से संपर्क नहीं हो पाया। लगातार कोशिशों के बाद दूसरे दिन संपर्क हुआ, जिसके बाद उन्हें लुधियाना बुलाया गया और प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *