Thursday, November 5, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

मोहाली में भारत का तिरंगा! जापान को 4-1 से रौंदकर छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में चार गोल दागकर जापान को दी शिकस्त

 

भारत इंफो, मोहाली

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीत ली।

भारत चैंपियन – छठी बार

मुकाबले में जापान ने शुरुआती बढ़त बनाकर भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा ने 42वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर किया। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 48वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई। जुगराज सिंह ने 53वें मिनट और सुखजीत सिंह ने 54वें मिनट में गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। जापान की ओर से मात्सुमोतो ने तीसरे मिनट में गोल किया था।

सेमीफाइनल में कोरिया को दी थी करारी शिकस्त

भारत ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने लीग चरण के सभी पांच मुकाबले जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी।

इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना छठा खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारत की इस शानदार जीत से पूरे देश में हॉकी प्रेमियों के बीच जश्न का माहौल है। 🇮🇳🏑

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *