loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने केंद्र पर उठाए सवाल, राघव चड्ढा मामले पर भी दिया बयान

भारत इंफो : जालंधर से संत निर्मल दास जी जोड़े वाले और अन्य महान संतों के नेतृत्व में दमड़ी यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन हरिद्वार के लिए रवाना की गई। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन से चली, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। इस विशेष ट्रेन को पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने संगत को शुभकामनाएं दीं। मोहिंदर भगत ने बताया कि जम्मू से भारी संख्या में संगत जालंधर पहुंची है और यहां से सभी श्रद्धालु हरिद्वार में श्री गुरु रविदास जी के जन्मदिवस के अवसर पर यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने सभी को इस पावन अवसर की बधाई भी दी।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मोहिंदर भगत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों में केंद्र ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान किसानों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपए की सहायता राशि अब तक जारी नहीं की गई। जब भी कोई घटना होती है तो पंजाब पर दोष मढ़ दिया जाता है, जबकि सुरक्षा में लापरवाही केंद्र की जिम्मेदारी है। चंडीगढ़ को लेकर केंद्र का रुख दोहरा है।

पार्टी के खिलाफ बोलना ठीक नहीं
राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के मामले पर मोहिंदर भगत ने कहा कि किसी भी पार्टी को अपने नेताओं को नियुक्त या हटाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन पार्टी के अंदर रहते हुए उसके खिलाफ बोलना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी के फैसले पर सरकार कायम है और यह राघव चड्ढा का निजी मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *