loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के जीवन के 100वें वर्ष की शुरुआत, पीएम मोदी ने लेख लिखकर किया नमन

जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने याद किया आडवाणी का राजनीतिक सफर

जनसंघ से भाजपा के निर्माण और राम रथ यात्रा तक के योगदान का किया उल्लेख

भारती इंफो, नई दिल्ली

भारत रत्न और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एक विशेष लेख लिखा और भारतीय राजनीति में उनके लंबे योगदान को याद किया।

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वह आज 99 वर्ष के हो गए हैं और उनके जीवन का 100वां वर्ष शुरू हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में विभाजन के दौरान आडवाणी के सिंध से भारत आने, जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी के निर्माण और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष का उल्लेख किया।

मोदी ने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई ऐतिहासिक राम रथ यात्रा को भी उनके राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने आडवाणी को एक कुशल संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता, लेखक और गंभीर पाठक के रूप में याद किया।

गौरतलब है कि आडवाणी देश के गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

आडवाणी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस वर्ष उनका जन्मदिन दीपावली के अवसर पर पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *