भारत इंफो : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘आप’ सरकार के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई है। उन्होंने अमृतसर वेयरहाउस कॉरपोरेशन के मैनेजर मामले में सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई है। लालजीत सिंह भुल्लर को न केवल कैबिनेट से हटाया जाए, बल्कि आम आदमी पार्टी से भी बाहर किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।
आत्महत्या से पहले का वीडियो किया साझा
मजीठिया ने गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया एक वीडियो भी साझा किया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में रंधावा ने मंत्री के डर के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। मजीठिया ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि उनके मंत्री ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को पैसों के लिए परेशान किया जा रहा है।