loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

AAP MLA और सिंगर अनमोल गगन मान के पति को बड़ी राहत, कोर्ट ने सुनाया यह फैसला

भारत इंफो : आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मोहाली जिला अदालत ने शाहबाज सोही की सजा पर रोक लगा दी है। वीरवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए, जिससे सोही को बड़ी कानूनी राहत मिली है। गौरतलब है कि शाहबाज सोही पेशे से खुद भी एक एडवोकेट हैं और इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा थी।

चेक बाउंस मामले में मिली थी सजा
इस मामले की शुरुआत 16 मार्च को हुई थी, जब डेराबस्सी कोर्ट ने एक पुराने चेक बाउंस केस में फैसला सुनाया था। अदालत ने शाहबाज सोही और उनके दो अन्य साथियों को दोषी करार देते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के इसी फैसले को शाहबाज सोही ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां अब उनकी सजा पर फिलहाल स्टे लगा दिया गया है।

कोर्ट के फैसले पर लगा स्टे
शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने पुष्टि की है कि सेशन कोर्ट ने न केवल निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है, बल्कि उनकी अपील को भी सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी विस्तृत लिखित आदेश (Detail Order) आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *