भारत इंफो : पंजाब की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई जब पूर्व सीनियर पुलिस अधिकारी K.G.S. चीमा ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। लेहरा क्षेत्र से संबंध रखने वाले चीमा लंबे समय तक प्रशासनिक सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

पार्टी के लिए मजबूत कदम
पार्टी में शामिल करवाते हुए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि एक ईमानदार और अनुभवी अधिकारी के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि चीमा के अनुभव का लाभ जनता के हित में लिया जाएगा और संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।
चीमा ने बताई शामिल होने की वजह
K.G.S. चीमा ने कहा कि उन्होंने पंजाब और जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी और प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे।
प्रशासनिक अनुभव का लंबा सफर
K.G.S. चीमा करीब 17 वर्षों तक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे। इसके अलावा उन्होंने लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चैटर्जी के साथ भी काम किया। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी भी निभाई।