loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

पठानकोट के पूर्व ADC कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी गिरफ्तार, 367 करोड़ के गबन का आरोप

भारत इंफो : पठानकोट में रावी नदी से सटी 92 एकड़ शामलात जमीन के कथित अवैध ट्रांसफर और खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पठानकोट के पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कुलदीप सिंह और खनन कारोबारी निपुण महाजन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जालंधर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 नवंबर तक ED की रिमांड पर भेज दिया गया।

92 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने पठानकोट में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रावी नदी से सटी 92 एकड़ शामलात जमीन को कथित तौर पर गलत तरीके से ट्रांसफर करवाया। इसके बाद इस जमीन पर अवैध खनन किया गया। ED का आरोप है कि इस पूरे मामले में दोनों आरोपियों ने करीब 367 करोड़ रुपये का गबन किया।

विजिलेंस की FIR के आधार पर शुरू हुई जांच

ED ने इस मामले में अपनी जांच अमृतसर विजिलेंस ब्यूरो की ओर से 9 अगस्त 2023 को दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की थी। जांच के दौरान एजेंसी ने आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की पड़ताल की।

तलाशी में मिला कैश, 31 बैंक खाते फ्रीज

तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी को आरोपियों के खातों से करीब पौने दो करोड़ रुपये की नकदी मिली। इसके बाद ED ने कार्रवाई करते हुए 31 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपी 16 नवंबर तक ED की रिमांड पर रहेंगे। एजेंसी मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और अवैध खनन से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *