loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

Air India की पहली रेस्क्यू फ्लाइट दुबई से दिल्ली पहुंची, 149 यात्री सुरक्षित लौटे

भारत इंफो : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसे भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट AI916D करीब सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। एयरक्राफ्ट VT-EDC में कुल 149 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित भारत लाया गया।

143 क्रू मेंबर भी पहले ही लाए गए सुरक्षित
अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले तथा ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे माहौल में यह एयर इंडिया की पहली उड़ान थी, जिसके जरिए यात्रियों को दुबई से वापस लाया गया। इससे पहले सुबह एयर इंडिया और Air India Express के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्यों को भी सुरक्षित दिल्ली लाया गया था। ये सभी दुबई में फंसे हुए थे।

वापस लौटे यात्रियों ने ली राहत की सांस
दुबई से लौटे यात्रियों ने भारत पहुंचने पर राहत की सांस ली और सरकार व एयरलाइन का आभार व्यक्त किया। कई यात्रियों ने कहा कि मौजूदा हालात में सुरक्षित वापसी उनके लिए बड़ी राहत है। एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं और समन्वय के जरिए ऑपरेशन को सुचारु बनाने की कोशिश की जा रही है।

हालात पर बनाए हुए हैं नज़र
एयर इंडिया कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बयान में कहा गया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर अवसर मिलते ही अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *