loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

लुधियाना में पुलिस कस्टडी में शूटर की मौत, पूछताछ के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

भारत इंफो : लुधियाना में पुलिस हिरासत में एक शूटर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राज सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। वह सुधार थाना क्षेत्र के राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने के मामले में आरोपी था। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। सोमवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, पुलिस हिरासत में राजू से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूत्रों के अनुसार, उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। वहीं, सुधार थाना के एसएचओ रविंदरपाल सिंह के मुताबिक, सोमवार रात राजू का ब्लड प्रेशर कम हो गया था। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।

कई अस्पतालों में ले जाया गया, लुधियाना में मौत
एसएचओ रविंदरपाल सिंह के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर राजू को पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पतालों में ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है।

फिरोजपुर का रहने वाला था राजू
राज सिंह उर्फ राजू मूल रूप से फिरोजपुर जिले के गांव नूरपुर माछीवाड़ा का निवासी था। उसे राजोआणा गांव के गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उससे इस मामले में पूछताछ कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *