loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

चंडीगढ़ में पासपोर्ट ऑफिस-बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरा इलाका किया सील

भारत इंफो : चंडीगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे संदेश में सेक्टर-17 बस स्टैंड का भी जिक्र किया गया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और संबंधित इमारतों में सघन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और खतरे की सत्यता की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *