Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

भारत इंफो : जालंधर में उस समय हड़कंप मच गया जब APJ स्कूल और Police DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद दोनों स्कूलों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *