Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब में परमानेंट DGP की नियुक्ति की तैयारी, UPSC ने राज्य सरकार से मांगा पैनल

भारत इंफो : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के लिए प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अब पंजाब पुलिस को स्थायी डीजीपी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पात्र अधिकारियों का पैनल मांगा है।

बताया जा रहा है कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा 5 फरवरी को दिए गए उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें कोर्ट ने राज्यों में ‘कार्यकारी डीजीपी’ की प्रथा पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

मौजूद समय में गौरव यादव पंजाब के कार्यकारी डीजीपी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि UPSC का पत्र 18 फरवरी को ही प्राप्त हो चुका है, जिसके बाद पंजाब गृह विभाग ने डीजीपी कार्यालय से योग्य अधिकारियों के नामों की लिस्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *