loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

सुप्रीम कोर्ट से बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति केस में मिली जमानत

भारत इंफो : आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मजीठिया को जमानत दे दी है। फिलहाल बिक्रम मजीठिया न्यू नाभा जेल में बंद हैं। जल्द ही वह जेल से बाहर आ जाएंगे और एक बार फिर पंजाब की राजनीति गर्मा गई है।

डेरा ब्यास प्रमुख ने की मुलाकात
गौर करने वाली बात है कि जमानत मिलने के दिन ही डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों मजीठिया से मिलने न्यू नाभा जेल पहुंचे। इस दौरान बाबा मुखी ढिल्लों ने मजीठिया पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त हैं और मैं आगे भी उनसे मिलता रहूंगा।

25 जून को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि बिक्रम मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में 25 जून को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वे न्यू नाभा जेल में न्यायिक हिरासत में बंद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *