भारत इंफो : जालंधर के जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस और बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू की ओर से अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी गई थी। इसके तहत किसान परागपुर को जाते कट के पास हाईवे पर पहुंच गए।
किसान नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके चलते किसान सड़क पर ही बैठ गए। इसके बाद किसानों ने हाईवे को जाम कर दिया।
कैंट एरिया के पास प्रदर्शन
हाईवे जाम के बाद किसान कैंट काउंटी के सामने सोफी पिंड के बाहर धरने पर बैठ गए। किसान बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया। किसानों का कहना है कि चारा मंडी लंबे समय से वहां मौजूद है, लेकिन अब उसे हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। किसानों की मांग है कि मंडी को बहाल किया जाए। पुलिस और किसानों के बीच बातचीत जारी है।
किसानों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस वजह से इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।