loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

भारत इंफो : चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे सचिवालय परिसर को तुरंत खाली करा लिया।

अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निकाला गया बाहर

सुबह करीब 9 बजे जब आईएएस अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारी और मुलाजिम ड्यूटी पर पहुंचे हुए थे, उसी दौरान धमकी की जानकारी सामने आई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे सिविल सचिवालय की घेराबंदी कर दी गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा, तलाशी अभियान जारी

घटना की सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे सचिवालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

एहतियातन सभी कर्मचारियों को दी गई छुट्टी

पंजाब सिविल सचिवालय के प्रशासनिक विभाग के अनुसार, बम धमकी को देखते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मुलाजिमों को तत्काल छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *