Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पंजाब में घने कोहरे के कारण तीसरा हादसा : टीचरों की वैन-ट्रक में भीषण भिड़ंत, हादसे में कई गंभीर रूप से घायल

भारत इंफो : गुरदासपुर में शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब जब फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। पठानकोट-गुरदासपुर रास्ते पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से टीचरों की वैन एक ट्रक से जा टकराई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

वैन के नीचे जा घुसी पीछे से आ रही कार
हादसा इतना भयानक था कि ट्रक से टकराने के बाद टीचरों की वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य कार भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टीचरों की गाड़ी के पिछले टायर ऊपर उठ गए और पीछे से आई कार वैन के नीचे जा घुसी।

स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वैन में फंसे टीचरों को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कई टीचरों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका ईलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *