Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब में ISI की साजिश नाकाम! पुलिस ने पकड़े 10 एजेंट

भारत इंफो : लुधियाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े ग्रेनेड हमले के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी मलेशिया में मौजूद तीन लोगों के जरिए ISI हैंडलर्स से बात करते थे। इन्हें पंजाब के भीड़भाड़ वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था।

पंजाब में अशांति फैलाने की थी साजिश
पुलिस के अनुसार पाकिस्तान समर्थित यह मॉड्यूल पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। हैंडलर्स ने आरोपियों को हथियार और ग्रेनेड भेजने की तैयारी की थी, ताकि राज्य में डर का माहौल बनाया जा सके। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस – DGP

पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि राज्य पुलिस आतंकवाद और सीमा पार से चल रहे नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लुधियाना पुलिस की यह कार्रवाई पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *