loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

बरेली हिंसा पर भड़के सीएम योगी, मौलाना भूल गया किसका राज है, दंगे करना भी भूल जाओगे

भारत इंफो : यूपी के बरेली में शुक्रवार को आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल मच गया था। जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल भी किया। जिसके बाद मौलाना तौकीर रजा समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा 6 केस भी दर्ज किए गए हैं। अब इस मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान आया है।

मौलाना भूल गया कि शासन किसका है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल पर बयान दिया है। सीए योगी ने कहा कि मौलाना भूल गया है कि शासन किसका है। वो मानता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। हमने कहा कि जाम नहीं होगा और कर्फ्यू भी नहीं लगने देंगे। ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी।

पुलिस ने इस्लामिया ग्राउंड जाने से रोका
दरअसल मौलाना तौकीर रज़ा ने मुस्लिमों से इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी। जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और ग्राउंड में जाने की जिद्द करने पर अड़ गई। पर पुलिस ने जाने से रोक दिया। इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पथराव करना शुरू कर दिया।

पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज
भीड़ की तरफ से पथराव होने के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज करने के बाद शहमत गंज में भी काफी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बाजा बंद करवा दिए। पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत जारी की थी।

मौलाना तौकीर रजा को किया गिरफ्तार
पुलिस ने भीड़ को इकट्ठा करने के मामले में मौलाना तौकीर रज़ा को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। मौलाना तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष है और उस पर 2010 में बरेली में दंगा करवाने का भी आरोप है। मामला अभी कोर्ट में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *