Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रांडेड दवाईयों पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ, इस तारीख से होगा लागू

भारत इंफो : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह टैरिफ 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। हालांकि, यह नियम उन कंपनियों पर लागू नहीं होगा जो अमेरिका में ही दवाइयां बनाती हैं या उत्पादन यूनिट स्थापित कर रही हैं।

भारत समेत कई देशों पर असर

ट्रंप के इस फैसले का सीधा असर भारत समेत उन देशों पर पड़ेगा जो अमेरिका को दवाएं निर्यात करते हैं। अब अमेरिकी बाजार में विदेशी दवाओं की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे वहां की दवा इंडस्ट्री और उपभोक्ताओं पर असर देखने को मिलेगा।

भारत पर पहले ही लगा टैरिफ

गौरतलब है कि अमेरिका भारत से आने वाले कई उत्पादों पर पहले ही 50 फीसदी टैरिफ लगा चुका है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू है, जिसमें कपड़े, जेम्स-ज्वेलरी, फर्नीचर और सी फूड जैसे उत्पाद शामिल हैं। हालांकि उस समय दवाओं को इस टैरिफ से बाहर रखा गया था। अब नए फैसले के बाद दवा उद्योग भी इसके दायरे में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *