loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब में धमकियों का सिलसिला जारी! 12 स्कूलों को मिली बम की धमकी

भारत इंफो : पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पटियाला से सामने आया है, जहां 12 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने बिना देर किए सभी स्कूलों को खाली करवाया। बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

नामी स्कूल भी निशाने पर, जांच शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, Bhupindra International School और Yadavindra Public School सहित कई बड़े स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। इससे पहले जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़ और मोहाली में भी स्कूलों और कोर्ट परिसरों को इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। लगातार मिल रही इन धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *