loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

क्या सच में बदल गए हैं LPG बुकिंग के नियम! केंद्र सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम

भारत इंफो : रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की बुकिंग को लेकर पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही खबरें पूरी तरह से भ्रामक और गलत साबित हुई हैं। केंद्र सरकार ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी खबरों पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।

सरकार ने मीडिया रिपोर्ट्स को नकारा
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस बुकिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। इन खबरों में कहा गया था कि अब 25 के बजाय 35 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन का इंतजार करना होगा। केंद्र सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह खबरें निराधार हैं और विभाग की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

पुराने नियमों के तहत ही होगी बुकिंग
सरकार ने साफ कर दिया है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग पुराने तय नियमों के आधार पर ही जारी रहेगी। इसका अर्थ यह है कि एक सिलेंडर की डिलीवरी होने के बाद उपभोक्ता दूसरे सिलेंडर के लिए 25 दिन बाद अपनी बुकिंग दर्ज करा सकेंगे। उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही निर्बाध रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और पात्रता या समय सीमा में कोई नई पाबंदी नहीं लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *