loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर में करोड़ों का गेहूं खराब, फूड सप्लाई विभाग के दो इंस्पेक्टर सस्पेंड

भारत इंफो : जालंधर में करोड़ों रुपये के गेहूं के खराब होने के मामले में फूड सप्लाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। विभाग का कहना है कि समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में गेहूं की सुरक्षा और देखभाल में लापरवाही बरती गई थी।

जेएस फार्म के गोदाम में खराब हुआ था गेहूं
जानकारी के अनुसार समस्तपुर में स्थित जेएस फार्म के गोदाम में करोड़ों रुपये का गेहूं खराब हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ थाना मकसूदां में केस दर्ज किया था।

जांच के बाद विभागीय कार्रवाई
मामले की जांच के बाद फूड सप्लाई विभाग ने इंस्पेक्टर अनिल और इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण को सस्पेंड कर दिया। दोनों करतारपुर में तैनात थे। जिला फूड कंट्रोलर नरिंदर ने बताया कि दोनों अधिकारियों पर अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *