loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

DAIKIN इंडिया ने नए ऊर्जा-कुशल रूम और एआई-आधारित वीआरवी अल्फा सीरीज की एसी रेंज की पेश

भारत इंफो : जालंधर, 16 मार्च, 2026– डाइकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो जापान की डाइकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी वाली कंपनी है, ने आज साल 2026 के लिए अपने एसी के नए मॉडल्स लॉन्च करने की घोषणा की है।

यह लॉन्च बेहतरीन कूलिंग और बिजली की बचत के मामले की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।इस नई रेंज के रूम एयर कंडीशनर्स, नयी बीईई 2026 के सभी मानकों पर पूरी तरह खरा उतरते हैं और  इसके साथ नयी ऊर्जा-कुशल वीआरवी अल्फा श्रृंखला की  एसी   रेंज भी लांच हुई  है। इन एसी’स में डाइकिन की पेटेंट वीआरवी तकनीक को आधुनिक आर्टिफिशल इंटेलेजन्स (एआई) तथा आईओटी  जैसी तकनीकिों से जोड़ा गया है ।

इस खास मौके पर डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और एमडी, श्री कंवलजीत जावा ने कहा कि डाइकिन भारतीय ग्राहकों को सबसे आधुनिक, भरोसेमंद और बिजली बचाने वाले उत्पाद देने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। 60 से ज्यादा मॉडलों वाली हमारी 2026 की यह नई रेंज हमारी जापानी तकनीक का बेहतरीन उदाहरण है, जिसे खासतौर पर भारतीयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

उन्होंने आगे बताया, “अब हमारी तीन फैक्ट्रियां हमारे इस विकास को रफ्तार दे रही हैं। डाइकिन इस इंडस्ट्री में अपना दबदबा मजबूत करने और बेहतरीन व पर्यावरण के अनुकूल एसी की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है।फैक्टरियों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ, यह निवेश हमारे दूरदर्शी लक्ष्य को भी दिखाता है—जो कि बेहतर क्वालिटी देना, पार्टनर्स के साथ रिश्ते मजबूत करना और भारत के तेजी से बढ़ते एच वी ए सी  बाजार में अपना अहम योगदान देना है।

डाइकिन इंडिया के 2026 रूम एयर कंडीशनर को इस तरह से बनाया गया है कि यह ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के नए और सख्त आई.एस.ई.ई.आर  पैमानों से भी बढ़कर नतीजे दे। इसी के साथ, यह कंपनी की “जिम्मेदार कूलिंग” की सोच को सच साबित करता है। इस सीरीज में डाइकिन की कुछ खास तकनीक शामिल हैं—जैसे हवा को साफ रखने और बेहतर काम करने के लिए पेटेंटेड स्ट्रीमर डिस्चार्ज और स्विंग कंप्रेसर, स्मार्ट आई.ओ.टी कनेक्टिविटी, जंग लगने से बचाने वाली डी.एन. एन.एस  कोटिंग, और 54°C की चिलचिलाती भारतीय गर्मी में भी शानदार कूलिंग देने वाली तकनीक।

5-स्टार इन्वर्टर मॉडल्स पर खास ध्यान देते हुए, इस नई रेंज में ऐसे कई स्प्लिट एसी पेश किए गए हैं जो बिलकुल शांत और बिना आवाज़ चलते हैं, कमरा जल्दी ठंडा करते हैं और बिजली की भारी बचत करते हैं। ये खूबियां नए बीईई नियमों के एकदम अनुकूल हैं।इन नई तकनीकों से न सिर्फ एसी की उम्र और बिजली की बचत बढ़ेगी, बल्कि इस कड़ी टक्कर वाले स्प्लिट एसी बाजार में डाइकिन की पकड़ और भी मजबूत होगी। यह रेंज शहरी और प्रांतों के ग्राहकों और पहली बार एसी खरीदने वाले ग्राहकों को बहुत पसंद आएगी जो अपने घर के लिए एक ऐसा स्मार्ट एसी चाहते हैं जो लंबे समय तक उनका साथ निभाए।

कमर्शियल बिल्डिंग्स और आलीशान घरों के लिए, डाइकिन ने  वीआरवी अल्फा के साथ बाजार का स्तर और ऊंचा कर दिया है।  वीआरवी अल्फा का मुख्य फोकस शानदार कूलिंग और बिजली की बचत पर है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो मौसम और जरूरत के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और सबसे अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए समझदारी से फैसले लेता है। वीआरवी अल्फा सीरीज में बेहतरीन मशीनों (हार्डवेयर) और स्मार्ट एआई  सॉफ्टवेयर का ऐसा तालमेल है जो आपकी सहूलियत से समझौता किए बिना ज्यादा से ज्यादा बिजली बचाता है। इसके जरिए डाइकिन न सिर्फ  वीआरवी बाजार में अपनी नेतृत्वता पक्की कर रहा है, बल्कि आज के आधुनिक इमारतों की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है—जहां बिजली की बचत, स्मार्ट कनेक्टिविटी और जगह के हिसाब से डिजाइन में बदलाव बेहद जरूरी हो गए हैं।

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन में आ रहे ज्यादा खर्च की भरपाई के लिए, डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने सभी उत्पादों की कीमतों में 7–12% की बढ़ोतरी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *