loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

अब टोल पार करना पड़ेगा भारी, सरकार ने बढ़ाई FASTag पास की कीमत

भारत इंफो : देशभर के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए 1 अप्रैल से यात्रा थोड़ी महंगी होने वाली है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास की कीमत में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब निजी वाहन मालिकों को सालाना पास के लिए 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये चुकाने होंगे।

मंत्रालय के फैसले के बाद नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। यह पास खासतौर पर कार मालिकों के लिए बनाया गया है, जिससे वे देशभर के लगभग 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर कर सकते हैं।

सालाना रिवीजन के तहत बढ़ाई गई कीमत
सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक जब FASTag एनुअल पास की शुरुआत की गई थी, तभी इसके नोटिफिकेशन में हर साल कीमतों की समीक्षा का प्रावधान रखा गया था। उसी प्रक्रिया के तहत इस बार कीमतों में 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि देशभर में नेशनल हाईवे टोल की दरों में बदलाव के लिए एक तय फॉर्मूला लागू है। उसी फॉर्मूले के आधार पर इस साल FASTag एनुअल पास की कीमतों में वृद्धि की गई है।

52 लाख से ज्यादा यूजर्स कर रहे इस्तेमाल
सरकार ने इस खास एनुअल पास की शुरुआत 15 अगस्त को की थी, जिसे लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक 52 लाख से ज्यादा हाईवे कार यूजर्स इस योजना से जुड़ चुके हैं। यह पास लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए किफायती माना जाता है और इसे एक साल के दौरान जरूरत के अनुसार रिचार्ज भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *