loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार हत्या केस में हाईकोर्ट ने किया बरी

भारत इंफो : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में दोषी ठहराए गए तीन आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है।

गौरतलब है कि 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने इस मामले में राम रहीम समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ आरोपियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी।

याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम को इस केस से बरी करने का आदेश दिया। वहीं अन्य तीन दोषियों के खिलाफ अदालत को पर्याप्त सबूत मिले, जिसके चलते उनकी सजा को बरकरार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *