loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब सचिवालय को ईमेल में टाइम लिखकर दी धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

भारत इंफो : पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। संबंधित विभाग को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें सचिवालय परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को खाली करवा दिया और सुरक्षा घेरा बना दिया।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही हैं और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। साथ ही परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

धमकी में समय का भी जिक्र
पुलिस सूत्रों के मुताबिक धमकी भरे ईमेल में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर सचिवालय में विस्फोट की बात लिखी गई है। इसके अलावा संदेश में यह भी दावा किया गया कि दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर चंडीगढ़ कोर्ट में धमाका होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *