loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

जालंधर में मानवता तार-तार! कुत्ते के साथ युवक के अश्लील वीडियो पर SC कमीशन सख्त

भारत इंफो : जालंधर के फिल्लौर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज और इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक बेबस, मंदबुद्धि दलित युवक को चंद रुपयों और शराब का लालच देकर एक कुत्ते के साथ अनैतिक कार्य करने पर मजबूर किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

एससी आयोग का सख्त एक्शन 
वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने मामले में हस्तक्षेप किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान (Suo-moto) लेते हुए इसे गंभीर अपराध माना है। आयोग ने सब-डिवीजन फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह को आधिकारिक नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी
डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि जर्मन शेफर्ड कुत्ते के मालिक हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस वीडियो को बनाने और वायरल करने के पीछे क्या किसी संगठित गिरोह का हाथ है। समाज इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

19 फरवरी को होगी बड़ी सुनवाई
एससी आयोग ने इस संवेदनशील मामले की सुनवाई के लिए 19 फरवरी 2026 की तिथि तय की है। डीएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि वे केस से जुड़ी डायरी, अब तक की गई कानूनी कार्रवाई के दस्तावेज और ठोस सबूतों के साथ आयोग के समक्ष हाजिर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *