भारत इंफो, नई दिल्ली
NEET-UG पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आरोप तय करने के संबंध में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कुल 14 आरोपियों को नामजद किया है। अदालत अब 18 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगी।
विशेष CBI जज अजय गुप्ता ने CBI और आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी के वकील की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा। सूर्यवंशी को 2 सितंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद CBI ने उसके खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।
13 आरोपियों के खिलाफ पहले दाखिल हुई थी चार्जशीट
CBI ने जुलाई 2026 में इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया। अदालत ने अगस्त 2026 में मुख्य आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था।मुख्य आरोपपत्र में शामिल अन्य 13 आरोपियों के संबंध में आरोप तय करने को लेकर अदालत पहले ही दलीलें सुन चुकी है।
मई 2026 में दर्ज हुआ था मामला
NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच के लिए CBI ने मई 2026 में केस दर्ज किया था। मामले में CBI की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक वी.के. पाठक अदालत में पेश हुए। अब सभी संबंधित दलीलों पर सुनवाई के बाद अदालत 18 नवंबर को आरोप तय करने के संबंध में आदेश सुनाएगी।