Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर के पॉश इलाके में महिला से गहने की लूट, चाकू और लोई छोड़ भागे लुटेरे

भारत इंफो : जालंधर के जेपी नगर में सुबह-सवेरे लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अग्रवाल होटल के पास रहने वाली जनक कंवर (87) के घर में घुसकर एक नकाबपोश लुटेरे ने चाकू के बल पर सोने की दो चूड़ियां लूट लीं। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी क्योंकि उनके सात केयरटेकर और किराएदार वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लोई ओढ़कर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन भागते समय वह अपनी लोई और हथियार मौके पर ही छोड़ गया।

केयरटेकर और किराएदार शक के घेरे में
थाना इंचार्ज जय इंदर सिंह ने बताया कि महिला के बच्चे विदेश में हैं और उनकी सुरक्षा के लिए भारी-भरकम स्टाफ तैनात है, फिर भी वारदात के समय किसी का न होना संदेह पैदा करता है। पुलिस अब घर के स्टाफ और किराएदारों की भूमिका की जांच कर रही है। देरी से मिली सूचना और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *