भारत इंफो, फिरोजपुर
आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लुधियाना से बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों के लिए आरक्षित त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवंबर में लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के बीच कुल चार जोड़ी विशेष रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से पंजाब में रहने वाले बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को अपने घरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे फिरोजपुर, बसंत कुमार की तरफ से उपलब्ध कराएगी जानकारी के मुताबिक इन विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। सभी ट्रेनें आरक्षित होंगी और रास्ते में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहरेंगी।
1. लुधियाना-सहरसा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा 6, 9 और 11 नवंबर 2026 को तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन लुधियाना से शाम 5:35 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।वापसी में ट्रेन संख्या 04655 सहरसा-लुधियाना 8, 11 और 13 नवंबर को तीन फेरे लगाएगी। यह सहरसा से सुबह 3:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी स्टेशनों पर होगा।
2. लुधियाना-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04662 लुधियाना-दरभंगा 7, 10 और 11 नवंबर को तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन लुधियाना से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04661 दरभंगा-लुधियाना 8, 11 और 12 नवंबर को चलेगी। यह दरभंगा से दोपहर 1 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
3. लुधियाना-गया स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04664 लुधियाना-गया 12 नवंबर को एक फेरा लगाएगी। यह लुधियाना से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04663 गया-लुधियाना 13 नवंबर को चलेगी। यह गया से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन स्टेशनों पर होगा।
4. लुधियाना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04666 लुधियाना-कोलकाता 6 नवंबर को एक फेरा लगाएगी। यह लुधियाना से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04665 कोलकाता-लुधियाना 7 नवंबर को चलेगी। यह कोलकाता से रात 11:50 बजे रवाना होकर निर्धारित यात्रा समय के अनुसार तीसरे दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, इस ट्रेन का ठहराव ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, चौरी चौरा, देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बछवाड़ा, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, खाना, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी स्टेशनों पर होगा।