loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

DIPS स्कूल में ‘फायर-लेस कुकिंग’ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने बिना आग के तैयार किए लजीज व्यंजन

भारत इंफो : बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मकता और पाक कला को निखारने के लिए डिप्स स्कूल में एक शानदार “फायर-लेस कुकिंग प्रतियोगिता” (बिना आग के खाना पकाना) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी टीमवर्क व पोषण संबंधी समझ से सबको हैरान कर दिया।

कक्षा 6 और 7 ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बिना गैस या आग का उपयोग किए स्वास्थ्यवर्धक और नवाचारी (Innovative) व्यंजन तैयार किए। प्रजेंटेशन और स्वाद के आधार पर निर्णायकों ने विजेताओं का चुनाव किया, जिसमें कक्षा 6 ने प्रथम और कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पुस्तकीय ज्ञान के साथ ‘लाइफ स्किल्स’ भी जरूरी: प्रिंसिपल
स्कूल की प्रिंसिपल मनप्रीत भोगल ने नन्हे शेफ्स की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को जीवनोपयोगी कौशल (Life Skills) विकसित करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे हर स्थिति के लिए तैयार रह सकें।

इमरजैंसी में काम आएगा यह हुनर: MD तरविंदर सिंह
डिप्स के मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को आत्मनिर्भर बनाती हैं। उन्होंने कहा कि “फायर-लेस कुकिंग” का हुनर न केवल बच्चों में आत्मविश्वास जगाता है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें खुद के लिए भोजन तैयार करने के योग्य भी बनाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वावलंबन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *