Tuesday, February 17, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का नया गाना विवादों के घेरे में, यूट्यूब से हटाने की उठी मांग!

भारत इंफो: पंजाब में गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर सरकार की सख्त पाबंदी के बावजूद कलाकारों द्वारा नियमों की अनदेखी का सिलसिला जारी है। ताजा विवाद मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नए गाने ‘असलहा’ को लेकर शुरू हो गया है, जो इसी 6 फरवरी को रिलीज हुआ है।

इस गीत के बोल और वीडियो पर बीजेपी पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने इस मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को एक औपचारिक लिखित शिकायत भेजकर तुरंत दखल देने की अपील की है।

हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप
अरविंद शर्मा का तर्क है कि पंजाब वर्तमान में नशाखोरी, गैंगवार और अवैध हथियारों जैसी संवेदनशील चुनौतियों से निपट रहा है। ऐसे नाज़ुक समय में ‘असलहा’ जैसे शीर्षक वाले गीत युवाओं की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और उन्हें अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित करते हैं। यह गीत न केवल हिंसा के लिए उकसाता है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती पेश कर सकता है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने की उठी मांग
बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में डीजीपी से मांग की है कि इस विवादित गाने को यूट्यूब और अन्य तमाम डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स से अविलंब हटाया जाए। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद गायक बेखौफ होकर ऐसे कंटेंट कैसे परोस रहे हैं। शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सोशल मीडिया और डिजिटल कंटेंट को लेकर सख्त गाइडलाइंस बनाई जानी चाहिए ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी को गुमराह होने से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *